फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज का सहारा

Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दस दिन पहले स्थानीय थाना अंतर्गत हुई व्यक्ति की हत्या को लेकर अभी तक पुलिस कोई सुराग लगाने में नाकाम रही है। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसमें एक गाड़ी के आने जाने का समय भी स्पष्ट है। लेकिन अभी भी पुलिस इस मामले को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाई है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस दिन पहले बरनाई संग्रामपुर सड़क मार्ग पर पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले थे। मृतक को 7.65 एमएम की पिस्टल से तीन गोलियां मारी गई थी। उसे मारने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर से कपड़े उतार कर उसके चेहरे को जला दिया गया था।

मौके पर एसएसपर जम्मू डा. सुनील गुप्ता के अलावा एसपी रूरल, एसडीपीओ दोमाना भी जायजा लेने पहुंचे थे। शव को शव ग्रह में पहचान के लिए रखा गया था। लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त रास्ते पर पड़ने वाली फ्रैब्रिकेशन फैक्टरी से सीसीटीवी फुटेज ली है। सूत्रों की माने तो रात के समय उस मार्ग से एक महंगी गाड़ी के जाने और कुछ देर बाद आने की रिकार्डिंग है। फिलहाल फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे कोई सुराग लग सके। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें