फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में दो गुटों में पथराव, दो घायल

Sat, 04 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पथराव में घायल व्यक्ति
विज्ञापन
गोविंदनगर क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में शनिवार सुबह बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके परिवारीजन भिड़ गए। पहले मारपीट हुई इसके बाद मकान की छतों पर चढ़कर दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाकी के भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि पत्थर लगने से दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


नई बस्ती में सुबह फारुक और हुसैन के बच्चे के बीच झगड़ा हो गया। बाद में दोनों के परिवारीजन आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव होने लगा तो किसी ने यूपी-100 को पथराव की सूचना दी। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने भागते हुए फारुक और हुसैन के भाई आजाद को हिरासत में  ले लिया।

चोटिल हुए हुसैन को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय भेजा। कुछ ही देर बाद नई बस्ती में सामान्य स्थिति होने पर लोग घरों से निकले। पथराव के चलते गली और दोनों के घरों में ईंट-पत्थर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें