फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से किसान झुलसा

Sat, 04 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोल पर पढ़कर जंपर जोड़ रहा किसान हाईटेंशन लाइन के करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। 24 घंटे के अंदर करंट से झुलसने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के खेरा गांव निवासी भइयालाल (36) पुत्र रामआसरे शनिवार को सुबह खेत गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने शटडाउन लेने की बात कहकर उसे हाईटेंशन लाइन का जंपर जोड़ने को कहा। वह खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहा था तभी उसे करंट लग गया। वह झुलसकर नीचे आ गिरा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आ गए और उसे सीएचसी बबेरू फिर जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। करंट लगने से उसके दोनों हाथों की उंगलियां बुरी तरह जल गईं। साथ ही जिस्म पर भी कई जगह जख्म हो गए।

24 घंटे के अंदर करंट से झुलसने की तीसरी घटना है। शुक्रवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा चारपूरा निवासी संविदा लाइनमैन जयनारायण (40) पुत्र कामता जौहरपुर पंप कैनाल का फाल्ट दुरुस्त करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया था। इसी दिन दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी राजकुमारी (35) पत्नी भगवानदीन घर की लाइट ठीक करते समय झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें