फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला इस्कॉन भक्त महिला का शव

Mon, 01 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
इस्कान भक्त की मौत
विज्ञापन
रविवार दोपहर इस्कॉन की महिला भक्त का शव घर में फंदे पर लटका मिला। महिला के पति ने उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच कराई है और मृतक के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से रूस का रहने वाला ब्यूगन ब्लाडी स्लाब ऊर्फ वैकुंठ गौरदास कई वर्ष पूर्व इस्कॉन से जुड़ गए थे और मथुरा में रह रहे हैं। 2007 में उन्होंने मथुरा के महोली रोड निवासी जगदीश की पुत्री श्यामलता से विवाह किया था। इस समय वैकुंठ गौरदास कालीदह स्थित आवास गौर निताई में पत्नी और बेटी जुगल किशोरी (8) के साथ रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि कई वर्षों से उनकी पत्नी श्यामलता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका आगरा के मानसिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर लगभग एक बजे श्यामलता ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


उसकी आठ वर्षीय पुत्री जुगल किशोरी ने बताया कि मां कमरे में बंद हो गई है तो उन्होंने कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो श्यामलता का शव पंखे पर लटक रहा था। घटनास्थल पर पहुंची मृतका की मां राजवती और बहन प्रेमलता ने वैकुंठ गौरदास के अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने और श्यामलता की हत्या करने का आरोप लगाया। 

सूचना पर सीओ सदर आलोक दुबे, कोतवाली प्रभारी पहुंच गए। इस्कॉन से जुडे़ श्याम गोविंददास, रविलोचन, गोविंददास आदि भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की बेटी जुगल किशोरी ने पुलिस को बताया कि मां ने ठाकुरजी का भोग लगाने के बाद उसे खाना खाने को कहा और ऊपर चल दी। जुगल किशोर भी मां के पीछे पीछे कमरे तक पहुंची, तभी मां ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

पूछने पर जुगल किशोरी ने बताया कि उसके पिता मां के साथ मारपीट करते रहते थे। सीओ सदर अलोक दुबे ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आती कुछ भी नहीं कहा जा सकता। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें