फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में चले लाठी-डंडे, पथराव में चार घायल

Mon, 01 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
stone pelting - फोटो : getty images
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ और पूरे मचाल मजरे सारीपुर गांव में जमीनी और सिंचाई के विवाद में ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पहरेमऊ निवासी लल्लू प्रसाद का आरोप है कि परिवारीजनों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इसी में रविवार को उसकी परिवारीजनों से कहासुनी हुई। इसी बीच उस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने लाठी और डंडों से उसे और उसके बेटे घनश्याम को जमकर पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए।

उधर, दूसरी घटना पूरे मचाल मजरे सारीपुर गांव में हुई। गांव के श्रीपाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके खेत की नाली बिगाड़ दी थी। सुबह वह खेत में नाली बना रहा था, इसी दौरान गांव के चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और ईंट गुम्मों से जमकर पीटा।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। दोनों घटनाओं में घायल हुए ग्रामीणों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घनश्याम और श्रीपाल की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सरोज ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें