फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावी गैंग के दीपक मीणा को भेजा अलीगढ़ जेल

Wed, 28 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगवार के बाद जिला जेल से कैदियों को अन्य जेलों में भेजने के क्रम में मंगलवार को ब्रजेश मावी गैंग के दीपक मीणा उर्फ राइटर को जेल प्रशासन ने अलीगढ़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन


17 जनवरी को जिला जेल में ब्रजेश मावी और राजेश टोंटा गैंग के बीच फायरिंग में आगरा के अक्षय सोलंकी की मौत हो गई थी। घायल राजेश टोंटा को आगरा ले जाने के दौरान हाईवे पर गैंगवार में मावी के लोगों ने उसकी भी हत्या कर दी थी।

इसलिए अब गैंगवार रोकने को जेल प्रशासन खूंखार कैदियों को तितर बितर कर रहा है।  इसमें ब्रजेश मावी गैंग के तीन और राजेश टोंटा गैंग के दो लोगों को आगरा जिला जेल और सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। पांच दिन पहले मथुरा जेल प्रशासन ने मावी गैंग के हाथरस निवासी दीपक मीणा को आगरा सेंट्रल जेल भेजा था लेकिन वहां पहले से टोंटा और मावी गैंग की मौजूदगी के चलते सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जेल अधिकारियों ने प्रशासनिक आधार पर दोपहर दो बजे दीपक को अलीगढ़ जेल भेज दिया है। बताया गया कि दीपक मीणा हत्या के मामले में वर्ष 2007 से मथुरा जिला जेल में था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इसके साथ ही उस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें