फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर व्यापारियों से लाखों की लूट

Wed, 28 Jan 2015 12:26 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बोलेरो सवार आठ बदमाशों ने रविवार की रात एमएफ हाईवे पर दो जगह लूट की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पराग दूध फैक्ट्री के पास इलेक्ट्रानिक व्यापारी की कार को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद व्यापारी से नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपये का माल लूट लिया। इससे पहले वजीरगंज थाने के सैदपुर के पास बदमाशों ने आल्टो कार सवार चीनी व्यापारी और उनके परिवार से नकदी समेत करीब एक लाख का माल लूट लिया। लूट की दोनों वारदातों को जिस बोलेरो से अंजाम दिया गया उस पर सपा का झंडा लगा हुआ था।
वजीरगंज। बिसौली के मेन बाजार निवासी चीनी व्यापारी कपिल कुमार रविवार रात परिवार के साथ बरेली से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे उनकी आल्टो कार को थाना क्षेत्र के सैदपुर में सफेद बोलेरे कार ने ओवर टेक किया। कार से उतरे आठ बदमाशों ने कपिल कुमार, इनकी पत्नी, बहन और छोटे भाई को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने इनसे दो जोड़ी सोने के टॉप्स, 18 हजार रुपये नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन कामयाब नहीं मिली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलहरी। शहर के सिविल लाइंस निवासी मनीष गुप्ता की अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पास इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। वह परिवार के साथ सहारनपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रविवार को वापस बदायूं आ रहे थे। रास्ते में रात करीब दस बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पराग दूध फैक्ट्री के पास सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। दो बदमाशों ने कार को कब्जे में ले लिया। आठ बदमाशों ने तमंचे की नोक पर मनीष की पत्नी से सोने के कंगन, आठ अंगूठी, सोने की चेन, टॉप्स, उनकी मां के गले से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, मुनीष से सोने की अंगूठी एक मोबाइल और 23 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपये का माल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश वजीरगंज की ओर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें