फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवाने पहुुुंचे दरोगा काो मारी ईंट

Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर एक निर्माणाधीन इमारत के बाहर फैली निर्माण सामग्री से लगे जाम को खुलवाने पहुंचे चौकी इंचार्ज पर एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे चौकी इंचार्ज की नाक में काफी चोट आई। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


घंटाघर चौराहे के समीप दो माह से एक इमारत का निर्माण चल रहा है। यहां सड़क पर निर्माण सामग्री फैली रहती है। सोमवार सुबह 11 बजे यहां एक पानी का टैंकर खड़ा था, जिससे वहां जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने वहां खडे़ लोगों से टैंकर हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने टैंकर चालक न होने की बात कही। खुद को इमारत का चौकीदार बताते हुए रहीस उर्फ डिस्को वहां पहुंचा। उसने सामान और टैंकर हटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने सख्ती बरती तो गाली गलौज पर उतारू हो गया। इसके बाद उसने पथराव कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ पीयूष कुमार, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस आरोपी रहीस को पकड़कर थाने ले आई। चौकी प्रभारी का मेडिकल कराया गया। पुलिस के अनुसार रहीस पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हमले के बाद हटाया अतिक्रमण
दरोगा पर हुए हमले के बाद पुलिस ने नगर पालिका से जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली मंगाकर सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को हटवा दिया। घंटाघर के आसपास लगी ढकेल, फड़ वालों को खदेड़ दिया, भविष्य में वहां ढकेल, फड़ न लगाने की चेतावनी दी। घंटाघर पर वर्षों से लग रहे बन्नों के फड़ को तहस-नहस कर दिया। लोगों में चर्चा थी कि पुलिस पर हमले के बाद ही अतिक्रमण हटाने की सुध आई, जबकि पुलिस तो रोजाना यहां से गुजरती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें