फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया जिला जज कोर्ट का घेराव

Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
वकीलों ने किया जिला जज कोर्ट का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वकीलों ने किया जिला जज कोर्ट का घेराव, हंगामा
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति कटने से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
- छावनी में तब्दील रहा कचहरी परिसर
- नहीं हुई वार्ता, जिला बार ने भेजा सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट को पत्र
फोटो--9 10 33 34
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दीवानी एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता समेत वादकारियों के बैठने के स्थान पर बिजली काटने से भड़के वकीलों ने जिला जज कोर्ट का घेराव किया। बिजली न मिलने से नाराज जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के कारण जिला अदालत परिसर दिनभर छावनी में तब्दील रहा। चार थानों की पुलिस और दो प्लाटून पीएसी ने सुबह से चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहे।  वकीलों को पुलिस वालों ने जिला जज कोर्ट से पहले ही रोक लिया। जिला जज ने इस मामले की रिपोर्ट  हाईकोर्ट को भेजी है।
विज्ञापन


दीवानी एवं सत्र न्यायालय परिसर में चार दिन पूर्व वकीलों के बैठने के स्थान व कई अन्य स्थानों की बिजली काट गई थी। भीषण गर्मी में बिजली कटने से वकील आक्रोशित चल रहे थे। सोमवार को कचहरी पहुंचे वकीलों ने विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर भड़क गए। जिला बार अध्यक्ष रघुराज सिंह महामंत्री प्रदीप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबी सिंह के नेतृत्व में वकील एकत्र हो गए।

वकीलों ने कचहरी परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला जज कोर्ट की तरफ वकीलों की भीड़ बढ़ गई। जहां पहुंचने पर पहले ही तैनात भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। जिला जज कोर्ट के बाहर रस्सी का बैरियर व भारी पुलिस बल देख वकील और उग्र हो गए। व

कीलों ने बैरियर पार करने का प्रयास किया। एडीएम अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सख्ती से रोक लिया और वकील को जिला जज कोर्ट तरफ नहीं जाने दिया। इसके बाद वकील बड़ी संख्या में वहीं रुककर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। देरशाम तक दोनों पक्षों की ओर से कोई वार्ता नहीं हुई।

इस दौरान भारी संख्या में वकील मौजूद रहे। उधर जिला बार एसोसिएशन वादकारी व गवाहानों के शेडों में बंद विद्युत आपूर्ति के संबंध में मुख्य न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट व इलाहाबाद हाईकोर्ट व यूपी बार कौंसिल को पत्र भेजा है जिसमें सभी तथ्यों को अवगत कराते हुए वादकारियाें व अधिवक्ताओं के बैठने की जगह पर पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


वर्जन
अधिवक्ता अनाधिकृत रूप से बिजली की मांग कर रहे हैं। जो मेरे स्तर से संभव नहीं है। वकीलों की अवैधानिक मांग, कार्यबहिष्कार और प्रदर्शन के साथ ही कृत्यों की रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी गई है।
- राम कैलाश, जिला जज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें