फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कार्पियो, महिला समेत दो की मौत

Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सड़क हादसों में वकील समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा से नोएडा जा रही स्कार्पियो मंगलवार की रात करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर (माइल स्टोन 123) टायर फटने से बेकाबू हुई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन


स्कार्पियो (डीएल-1, एनए-0699) में सवार एक परिवार के चार महिला और पांच पुरुष आगरा से नोएडा के लिए चले थे। रात को करीब आठ बजे जब स्कार्पियो थाना महावन क्षेत्र के माइल स्टोन 123 पर पहुंची तो अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया।

टायर फटने से अनियत्रिंत हुई स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कार्पियो की खबर पर महावन पुलिस और टोलकर्मी पहुंचे। वाहन को सीधा कराकर उसमें फंसी सवारियों को निकाला गया। स्कार्पियो में सवार दिल्ली निवासी तपस कुमार (30) और एक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


महिला का नाम ज्ञात नहीं हो सका। इसके अलावा नई दिल्ली निवासी सुरेश कुमार और ओमप्रकाश समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिला, दो पुरुष हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर आवागमन को भी सुचारु कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें