फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित अधिवक्ता से बार एसोसिएशन में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट चार जून को आई थी। इसके बाद से उनके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। पांच जून को डीएम ने जिला जज को एक पत्र भेजा है, जिसमें वकील के संपर्क में आए आधा दर्जन वकीलों के नाम बताए हैं। इससे बार में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएम के पत्र पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिवक्ताओं ने इसका तीखा विरोध किया है और डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वे कोरोना संक्रमित अधिवक्ता के संपर्क में आए ही नहीं।
कई दफा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके एक वरिष्ठ अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनका कोरोना संबंधी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संबंधियों को भी क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने जब अधिवक्ता की हिस्ट्री मांगी तो पता चला कि वह पिछले 14 दिनों में तीन दफा बार में आए थे और अधिवक्ताओं से मिले भी थे। इस प्रकार की जानकारी वाला पत्र डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने जिला जज साधना रानी ठाकुर को भेजा। इसमें डीएम ने उन आधा दर्जन अधिवक्ताओं के नाम भी लिखे हैं, जिनसे संक्रमित अधिवक्ता ने मुलाकात की थी।
इस पत्र के बाद से उन अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया है, जिनके नाम पत्र में हैं। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आरोप लगाया है कि उनके नाम षड्यंत्रपूर्वक शामिल किए गए हैं। संक्रमित अधिवक्ता के जिस परिजन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाम भेजे हैं, बार ने डीएम को उस परिजन की ऑडियो भी भेजी है, जिसमें वह अपनी बात से इंकार कर रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में बार का चुनाव चल रहा है, इसलिए किसी ने द्वेष वश ये नाम लिखवा दिए हैं। अध्यक्ष ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जिन अधिवक्ताओं के नाम कोरोना जांच के लिए दिए हैं, उनको जांच की आवश्यकता नहीं है। पत्र में बताया गया है कि कोरोना संक्रमित अधिवक्ता 26 और 27 मई को बार में आए थे। तब से अब तक का समय भी लगभग अधिक हो गया है।
बार की राजनीति में फंसेगा कोरोना का पेच
बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। इसके लिए कई अधिवक्ता तैयारी भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि संक्रमित अधिवक्ता भी चुनाव की तैयारियों में ही जुटे थे। ऐसे में वह किस-किस से मिले यह तय कर पाना बहुत मुश्किल है, परंतु जो अधिवक्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं उनके चुनाव प्रचार में कोरोना अवश्य आड़ेे आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें