फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के आनलाइन दर्शन और प्रसादी चंदन के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के ऑनलाइन दर्शन और प्रसादी चंदन देकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ठाकुर बांकेबिहारी के ऑनलाइन दर्शन कराने एवं कोरियर से प्रसाद भेजने के नाम पर ठगी करता था। मुंबई निवासी महिला ने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि जुहू विर्ले पार्ले वेस्ट मुंबई निवासी रितु पटेल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह हर साल अपनी मां के साथ अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए आती थीं। लेकिन इस बार मां के घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी होने के कारण वह नहीं आ सकीं। वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुईं हैं, जिसे नारायण महाराज नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा है। वह भक्तों को प्रतिदिन ठाकुर जी के ऑनलाइन दर्शन कराता था और भक्तों को दर्शन एवं प्रसाद पहुंचाने के बदले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराता है।
आरोप लगाया कि ऑनलाइन दर्शन कर प्रसाद मंगाने के लिए उसके खाते में 2001 और 3000 रुपए दो बार में उसके खाते में भेजे लेकिन न ही दर्शन कराए और न प्रसाद घर आया। उन्होंने नारायण महाराज उर्फ छोटू ठाकुर उर्फ निहाल सिंह निवासी वृंदावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नाम बदलकर करता था ठगी
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि नारायण ने तीन नाम रख रखे हैं। अलग-अलग नाम प्रयोग करके ठगी करता था। पहले आरोपी किसी सेवायत के पास ही रहता था। वहां पर उसने धीरे-धीरे श्रद्धालुओं से संपर्क किया और ऑनलाइन दर्शन कराने लगा। यह भी जानकारी मिली कि अन्य मंदिरों के भक्तों के साथ भी धोखाधड़ी हुई है, जिसकी पुलिस जानकारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें