फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बस में घुसा कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 118 पर तड़के तीन बजे नोएडा से आगरा मार्ग पर खड़ी बस से एक कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। कैंटर में लदी जिंदा मछलियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं।
विज्ञापन

कैंटर चालक शहजाद निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली ने तेजी व लापरवाही से कैंटर चलाकर खड़ी बस में टक्कर मार दी। कैंटर में जिंदा मछलियां लदी थीं। मछलियां सड़क पर बिखर गईं और तड़पने लगीं। हादसे में कैंटर चालक शहजाद घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें