फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: कनाडा के भक्त ने ठाकुर बांकेबिहारी को भेंट किया डॉलरों से बना हार, देखें वीडियो

Wed, 14 May 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अपने आराध्य बांके बिहारी को कुछ न कुछ भेंट भी करते हैं। ऐसे ही कनाडा के रहने वाले एक भक्त ने  डॉलरों से बना हार बांकेबिहारी को भेंट किया। 
विज्ञापन
कनाडा के भक्त ने ठाकुर बांकेबिहारी को भेंट किया डॉलरों से बना हार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन की पावन भूमि, जहां प्रेम और भक्ति की धारा अनवरत बहती रहती है। नित्य ही अद्भुत दृश्यों की साक्षी बनती है। यहां कण-कण में राधा-कृष्ण का प्रेम रस घुला हुआ है और भक्त अपनी श्रद्धा को अनगिनत रूपों में व्यक्त करते हैं। ऐसा ही एक अनुपम दृश्य तब साकार हुआ जब एक भक्त ने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी को डॉलर की माला अर्पित की।
विज्ञापन

यह भेंट सामान्य नहीं थी। फूलों और रत्नों की मालाओं से सजे रहने वाले बांके बिहारी के विग्रह को जब हरे रंग के अमेरिकी डॉलर के नोटों से बनी माला पहनाई गई, तो मंदिर का वातावरण एक क्षण के लिए विस्मय और कौतूहल से भर गया। 

जानकारी देते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि यह भक्त कनाडा का रहने वाला है।  जहाँ डॉलर एक महत्वपूर्ण मुद्रा है। अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने के लिए, उसने अपनी संस्कृति और परिवेश से जुड़ी सबसे मूल्यवान वस्तु को ही ठाकुर जी के चरणों में समर्पित कर दिया। यह कृत्य भौतिक मूल्य से कहीं अधिक, भक्त के हृदय की गहराई और ठाकुर जी के प्रति उसके अटूट समर्पण का प्रतीक था।

इस वक्त की मनोकामना ठाकुर जी ने पूर्ण की इसी से प्रसन्न होकर भक्त द्वारा ठाकुर जी को यह माला अर्पित की गई। कुछ लोगों के लिए यह भेंट आश्चर्यजनक हो सकती है, परन्तु भक्ति का मार्ग तो भावना और प्रेम से परिपूर्ण होता है। 
विज्ञापन

बांके बिहारी तो भाव के भूखे हैं। उन्हें सोने-चांदी या हीरे-मोती से नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण से प्रसन्न किया जा सकता है। इस डॉलर की माला में भी वही प्रेम और समर्पण झलकता था। यह एक मौन संदेश था कि भक्त चाहे किसी भी देश या संस्कृति से हो, उसका हृदय हमेशा अपने प्रिय ठाकुर जी के चरणों में समर्पित रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें