फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, सड़क पर शर्मसार कर दी वर्दी; दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 14 May 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी पुलिस के दरोगा के साथ मथुरा में यूट्यूबर्स ने ऐसी हरकत कर डाली, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। ये दरोगा भ्रष्टाचारी है, कितने पैसे लिए हैं, ये भी बताओ...सड़क पर इन सवालों  की बौछार के साथ वर्दीवाले की फजीहत कर दी। मामले में तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बीच सड़क पर यूपी पुलिस के दरोगा के साथ जो कुछ हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। यूट्यूबर्स की भीड़ और बीच में फंसे दरोगा। जमकर होता हंगामा और आगे चलते दरोगा को घेरे हुए लोग। सवालों की बौछार, कितने लिए हैं पैसे, ये दरोगा भ्रष्टाचारी है, कहते हुए जुलूस की तरह भीड़ निकली। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


 

ये है मामला
जमुनापार थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व घर से किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार की देर रात किशोरी को बुलंदशहर से बरामद कर लिया। मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान होने थे। बयान देने के बाद जब पुलिस किशोरी को नारी निकेतन ले जा रही थी। तो परिजन और कुछ यूट्यूबर्स ने हंगामा कर दिया। हंगामा करने वाले एक महिला समेत तीन नामजद तथा तीन अज्ञातों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।




 

यूट्यूबर्स ने किया हंगामा
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जमुनापार थाना क्षेत्र से एक किशोरी घर से चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसे शनिवार को बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया। मंगलवार को जमुनापार थाने के दरोगा नरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल किशोरी के बयान दर्ज कराने के बाद उसे नारी निकेतन ले जा रही थी। तभी पेट्रोल पंप परिजन और कुछ यूट्यूबर्स आ गए। उन्होंने किशोरी को गाड़ी से नीचे खींचने का प्रयास किया। किशोरी भी गाड़ी से नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। 
 
विज्ञापन

दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप
दरोगा ने विरोध किया तो उसके ऊपर परिजनों ने विरोधी पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस उनकी बेटी से मिलने नहीं दे रही है। सदर पुलिस ने बेबी, सुनील, प्रकाशी, तीन चार अज्ञात यूटूबर्स के खिलाफ पुलिस से अभद्रता करना, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि वीडियो में कुछ और लोग दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें