फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी के ब्रेक जामः धुआं निकलता देख घबराए यात्री, आनन-फानन में रोका गया

Sat, 21 Jan 2023 01:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-18238) की एक बोगी के ब्रेक अचानक जाम हो गए। इससे धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्री घबरा गए। उसे आनन-फानन में मथुरा जिले के कोसीकलां स्टेशन पर रोका गया। 

 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए। बोगी के ब्रेक से धुआं निकलता देख यात्री घबरा गए। एहतियातन ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। करीब दो घटें की मशक्कत के बाद बोगी को अलग करके ट्रेन से गतंव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-18238) में शनिवार सुबह आगरा की ओर आ रही थी। जैसे ही ट्रेन कोसीकलां स्टेशन पर अपने स्टोपेज पर रुकी तो यात्रियों ने ट्रेन के कोच नंबर बी-4 के नीचे से धुआं उठाता देखा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। इसकी जानकारी रेलवे के स्टाफ को दी गई। रेलवे स्टाफ द्वारा सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि पहियों के ब्रेक शू से धुआं उठा रहा था। ट्रेन से धुआं उठने की जानकारी कर पर यात्री नीचे उतर आए।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बी-4 कोच से धुआं उठने की शिकायत आई थी। ट्रेन को कोसीकलां स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन को लूप लाइन पर लेकर बी-4 कोच को हटाया जा रहा है, उसकी जगह नया कोच लगाया जा रहा है। जैसे ही नया कोच लग जाएगा, उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। जाएगा।

यात्री हुए परेशान

ट्रेन के पहियो से धुआं निकलने के चलते ट्रेन खड़ी है। ऐसे में ट्रेन के करीब तीन घंटे तक लेट होने की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ के यात्री स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अन्य ट्रेनों भी देरी से आगरा पहुंची हैं। पंजाब मेल, गतिमान, ताज एक्सप्रेस भी देरी से आगरा आएं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ ट्रेन के चलते किसी भी ट्रेन को रोका नहीं गया है। रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें