फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी मां: दुनिया में आते ही नवजात को झाड़ियों में फेंका, मथुरा में पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 19 Sep 2023 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक निर्दयी मां ने दुनिया में आते ही नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार  कराया है। 
विज्ञापन
नवजात (सांकेतिक इमेज) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक मां की ममता इतनी निर्दयी हो गई कि आप कल्पना नहीं कर सकते। यहां शनिवार को गोकुल बैराज के पास झाड़ियों से नवजात का शव बरामद हुआ। शव दो-तीन दिन पुराना था। पुलिस के मुताबिक किसी महिला ने जन्म लेते ही अपने बच्चे को गोकुल बैराज से नदी में फेंक दिया। ऐसा किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति से सूचना मिली कि गोकुल बैराज के पास झाड़ियों में नवजात का शव पड़ा है। इस पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा और शव अस्पताल लाया गया। इसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में छानबीन भी की गई, लेकिन किसी ने भी महिला या पुरुष को नवजात को फेंकते हुए देखने की बात स्वीकार नहीं की है। 

यह भी पढ़ेंः- पिता के हाथों में बेटे ने तोड़ा दम: क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई ड्रिप, होने लगी थीं खून की उल्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी पुलिस पिछले तीन चार-दिन में जन्मे बच्चों व उनके परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार नवजात का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम के बाद दफना दिया है। उसे फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें