फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में जगह-जगह सजे गणपति के दरबार, आज होगा पूजन

Tue, 19 Sep 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। लोई बाजार में श्रीगणपति सेवा समिति द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति को विधिविधान से पुष्पों और लता-पताओं के सजे दरबार में विराजमान किया गया। मंगलवार से समिति द्वारा चार दिवसीय 14 वें गणपति महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष एवं पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य गणपति की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, प्रसाद वितरण एवं शाम 6 बजे महाआरती व ओर्केस्ट्रा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 20 को शाम 6 बजे दिल्ली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम होंगे, 22 को शाम 5 बजे गणपति शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आगरा की आकर्षक झांकियां, गौतमबुद्धनगर एवं आगरा के बैंड, अलीगढ़ की मां काली, चंदौसी के प्रसिद्ध ढोल ताशे शामिल होंगे।
कमल किशोर गुप्ता, गोविंद खंडेलवाल, विवेक अग्रवाल, गिरधर शर्मा, गौरव शर्मा, विनय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, योगेश अग्रवाल, कुशल अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं मोटा गणेश मंदिर में महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूजा-अर्चना होगी। शाम को मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा गोपीनाथ बाजार, केशीघाट, बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में भी गणेश पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें