फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने महंगाई से रंक से लेकर राजा तक की कमर तोड़ी-बनवारी लाल कंछल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रहे बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महंगाई से रंक से लेकर राजा तक की कमर तोड़ दी है। पांच साल में 500 रुपये का गैस सिलेंडर अब 950 रुपये का आ रहा है। पहले लकड़ी जलाने में आंसू आ रहे थे, अब सिलेंडर खरीदने में आंसू आ रहे हैं। डीजल और पेट्रोल का दाम कितनी बार बढ़ा है, ये तो इस सरकार को भी याद नहीं रहा होगा। सभी प्रकार के खाने वाले तेलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। आटा, चीनी, दाल लोगों को प्रतिदिन रुला रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार संदेश यात्रा के तहत अग्रवाटिका में मीडिया से रूबरू होते हुए व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने कहा वर्ष 2020 और 2021 में लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुकानें और गोदाम लगभग 150 दिन बंद करने पड़े थे। बंद दुकानों के बिजली बिल भेजकर व्यापारियों से पैसे वसूले गये हैं। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कोरोना में मृत्यु होने पर प्रत्येक कर्मचारी को 50 लाख रुपये का आर्थिक पैकेज दिया।
कोरोना काल में लगभग 3500 व्यापारी की मौत हुई लेकिन व्यापारियों को कोई पैकेज नहीं दिया गया। मामूली बातों पर व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि व्यापारी समाज को सबसे अधिक प्रतिष्ठा समाजवादी सरकारों ने दिया। वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली सभी को मुफ्त, पंजीकृत व्यापारियों का 5 लाख रूपये का स्वास्थ बीमा करते हुए इंस्पेक्टरराज व सर्वे छापों पर अंकुश लगायेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, महामंत्री अंशुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें