फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के गांव बढ़ा रामपुर में पोखर के पास बाइक सवारों ने युवक को गोली मार दी। वह अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस शेरगढ़ पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, पर नाकामी ही हाथ लगी। तहरीर पर शेरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुराने झगड़े के चलते यह हमला किया गया है।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव बढ़ा रामपुर निवासी महाराज सिंह(32) सोमवार शाम बाइक से काम के लिए निकला। गांव से थोड़ी दूरी पर पोखर के पास पहुंचा तो बाइक सवारों ने उस पर गोली दाग दी। पीठ में गोली लगने से वह गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने बताया कि घायल के भाई लक्ष्मण की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुग्राम में भाई से हुए झगड़े के चलते युवक पर हमला किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें