फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव...घुटने लगा दम, मच गई अफरातफरी; घर छोड़कर भागे लोग

Sun, 11 May 2025 12:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। एक घंटे पहले ट्रैफिक रोक दिया गया।
विज्ञापन
गैस लीक के बाद माैके पर पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महोली रोड के वेस्ट प्रताप नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक आइस फैक्ट्री में रविवार सुबह 8.30 बजे अमोनिया गैस होने से अफरातफरी फैल गई। आसपास गैस फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। फैक्ट्री के बगल में रह रहे एक परिवार के आधा दर्जन लोग घर छोड़कर भागे। सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस ने मकान में रह रही वृद्ध महिला को रेस्क्यू करके दूसरे मकान में शिफ्ट कराया। पुलिस ने एक-एक किलोमीटर पहले यातायात रोक दिया। जिसे एक घंटे बाद शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें-UP: चारपाई पर पड़ी लाश, चारों ओर बिखरा खून...ऑटो चालक को फावड़े से काट डाला; लाश की हालत देख कांप गए लोग

कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड के वेस्ट प्रताप नगर स्थित रिहायशी इलाके में कान्हा आइस फैक्ट्री है। रविवार सुबह 8:30 बजे फैक्ट्री से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस पूरे इलाके में फैलने से अफरातफरी मच गई। सांस लेने में परेशानी होने पर लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। अमोनिया गैस रिसाव की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। 

सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सीएमओ डाॅ.अजय कुमार, अग्निशमन विभाग के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री के बगल में बीमार वृद्ध महिला शांति चतुर्वेदी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला और दूसरे मकान में ऑक्सीजन लगवा कर शिफ्ट कराया। मकान में रहने वाले एक ही परिवार के आजा दर्जन लोग भी घर छोड़कर भागे। 

ये भी पढ़ें-ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश मुठभेड़ में किया ढेर...तीन चौकी प्रभारी सहित 6 दरोगा लाइन हाजिर, नई SOG टीम बनेगी
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तीन दिन से गैस का रिसाव हो रहा था। आइस फैक्ट्री का मालिक राजेंद्र चौधरी निवासी गोविंद नगर पुरानी पाइप लाइनों को ठीक नहीं करा रहे थे। रविवार सुबह गैस रिसाव के बाद बड़ा हादसा होने से बच गया।  करीब एक घंटे बाद गैस का प्रभाव कम होने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने जांच शुरू कराकर रिफाइनरी से टीम बुलाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें