फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट, पथराव और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 16 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन

जतीपुरा निवासी मुकेश कुमार द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 19 जुलाई को गांठौली पेट्रोल पंप के पास हुए विवाद को लेकर 21 जुलाई को पुष्पेंद्र उर्फ खिल्लू, शेष, राजेंद्र सिंह, गिरवर, वासुदेव उर्फ वंशी, शिवराज, कन्हैया, बिजेंद्र उर्फ बिप्पा, योगेश, विकास, सुमित, संजय, केशव, माधव, सत्तन उर्फ सत्यदेव और सचिन, निवासी जतीपुरा, ने उसे घेर लिया। आरोप है कि जतीपुरा स्थित जाटों की चौपाल पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार जान से मारने की नीयत से उसके और परिवार के सदस्यों पर पथराव किया गया तथा फायरिंग भी की गई। किसी तरह जान बचाकर वह घर में घुस गया। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें