फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल बस में तोड़फोड़, चालक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
फोटो 1: नामजदों द्वारा की गई तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त स्कूल बस 
विज्ञापन
सौंख। बछगांव से बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल बस को तीन नामजद लोगों द्वारा रोककर तोड़फोड़ करने और चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस में सवार बच्चों में भय का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधक ने मामले को लेकर थाना मगोर्रा में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव घड़ी आशिया स्थित चौधरी नरोत्तम सिंह इंटरनेशनल स्कूल की बस बुधवार सुबह करीब सात बजे बछगांव से बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन नामजद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बस को जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपी बस में चढ़ गए और तोड़फोड़ कर दी। घटना में बस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि इस दौरान चालक के साथ मारपीट भी की गई।
बस चालक टीकम सिंह ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को लेने बछगांव गए थे। लौटते समय तीन लोगों ने बस को रोककर घटना को अंजाम दिया। स्कूल प्रबंधक धीरज कुमार ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल बस में नामजद लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें