फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन : श्री अग्रवाल सभा से जुड़ेंगे वृंदावन के अग्रबंधु परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। श्री अग्रवाल सभा वृंदावन की बैठक स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही सभी अग्रबंधु परिवारों को जोड़ने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची को पूरी तरह तैयार किया जाए। जो अग्रवाल परिवार छूटे हुए हैं, उनको सभा में जोड़ने के लिए 15 दिन का शिविर धर्मशाला में लगाया जाए। पूरे वृंदावन का परसीमन सही करके शीघ्र चुनाव कराए जाए। इसके अलावा अग्रवाल सभा के 3 नए संरक्षक चुने गए, जिसमें श्याम सुंदर बेरी वाला, डॉ. रामकिशोर अग्रवाल एवं कंचन लाल अग्रवाल हैं। निर्णय लिया कि अब श्री अग्रवाल सभा में अग्रवाल धर्मशाला में वातानुकूलित कक्षों में 7 फर्नीचर आदि सुविधाओं के लिए 2,25,000 रुपये खर्च की अनुमति ली।
उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र सराफ को इसकी जिम्मेदारी दी गई। सभापति मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही धर्मशाला में 82 केवीए का जेनरेटर, लिफ्ट एवं तीसरी माला पर हॉल और कमरों का निर्माण होगा। बैठक में रवि अग्रवाल, अजय मूर्ति वाले, प्रदीप सराफ, गिरीश सराफ, बब्बू, विजय अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, गिरधारी, लक्ष्मी नारायण, कृष्ण कुमार गुड्डू, विष्णु गोयल, प्रेम किशोर, रितेश बजाज, धनेंद्र अग्रवाल बॉबी और रवि अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें