फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन भरी ठंड की मार से कांप उठे लोग

विज्ञापन
कोहरे में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। गलन भरी ठंड की मार से रविवार को लोग कांप उठे। तापमान में गिरावट से ठंड कहर बरपाने में कसर नहीं छोड़ रही है। दिन भर चलीं सर्द हवाओं के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग किसी जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। कोहरा ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। राया के संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 6 तथा अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, ठंड से दोपहर में कुछ राहत मिली लेकिन सुबह और शाम को लोग कांपते दिखे। दिन छिपने से पूर्व ही लोगों ने घरों की राह पकड़ ली। इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी ठंड से हलाकान हैं। बाकी कसर कोहरा पूरी कर रहा। शनिवार की रात और रविवार की देर सुबह तक पड़े कोहरे से विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते दिखे। कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि कई स्थानों पर वाहन भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें