फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी के किए दर्शन

Mon, 27 Nov 2023 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी के दर्शन किए। कहा कि बांके बिहारी के दर्शन कर वह अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर आराध्य श्रीबांके बिहारी के दर्शन को जनसैलाब उमड़ा। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने भी बांके बिहारी के दर्शन किए। उनके साथ शिवसेना उद्धव की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ रहीं। 

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनके पिता उद्धव ठाकरे जब 2019 में सरकार बनी तो वह अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जो मुख्यमंत्री बनने पर राम मंदिर के दर्शन करने आए। कहा कि हमारा संकल्प था कि पहले राम मंदिर का निर्माण और उसके बाद सरकार। यह संकल्प हमारा पूरा हुआ। कार्तिक पूर्णिमा पर बांके बिहारी के दर्शन करने आए हैं। बांके बिहारी के दर्शन कर वह अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Vrindavan: आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को लगी दो किमी लंबी लाइन, धक्कामुक्की के बीच मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण मंदिर में भीड़ का दबाव अधिक रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई, लेकिन जनसैलाब के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। स्थिति यह रही कि बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें