फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को लगी दो किमी लंबी लाइन, धक्कामुक्की के बीच मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को दो किमी लंबी लाइन लगी। घंटों लाइन में धक्कामुक्की के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंच सके। 
विज्ञापन
Vrindavan: आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को लगी दो किमी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के कारण भीड़ का दबाव अधिक रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई, लेकिन जनसैलाब के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। 

विज्ञापन


स्थिति यह रही कि बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। कुछ ही घंटों में डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद काफी जद्दोजहद करके दर्शन पा सके। 

यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा मामला: पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने मुंह की खाई... अब डीएम के खिलाफ अवमानना याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए सुबह छह बजे से भक्त मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाइन में लग गए। पुलिस द्वारा भीड़ का अंदेशा होने के कारण रात में ही मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी। यहां सुबह सात बजे हरिनिकुंज चौराहा से भी आगे इस्कॉन रोड पर लंबी लाइन लग गई। भक्त लाइन के सहारे मंदिर की ओर बढ़ते गए और मंदिर की गली में पहुंचे। लेकिन, यहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण हालात बिगड़ गए। धक्कामुक्की और आपाधापी के साथ भक्त मंदिर के गेट तक पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें