फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरी की बाइक के साथ पकड़ा युवक गया जेल

विज्ञापन
मथुरा। बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा धर्मवीर - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से बरामद बाइक अलीगढ़ के थाना इगलास के रहने वाले व्यक्ति की है। पुलिस ने उसे सूचना दी है।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि नौहझील पुलिस शनिवार को रावल बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक को उन्होंने रोका। बाइक के कागजात मांगे तो वह सहम गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मोबाइल एप पर बाइक का नंबर डालकर उसके स्वामी के बारे में जानकारी की। बाइक अलीगढ़ के थाना इगलास स्थित हबूड़ा मोहल्ला सराय निवासी योगेश की थी। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। यहां उसने अपना नाम थाना जमुनापार के लोहवन निवासी धर्मवीर उर्फ जोन बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें