फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह बवाल में 10 की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। फरह में दो समुदाय में हुए बवाल के बाद पुलिस हरकत में दिख रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के वीडियो से १० उपद्रवियों की पहचान कर ली है। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

थाना फरह के परखम चौराहे के पास छह मार्च की शाम को मीट विक्रेता ने युवक दीपक पर चाकू से वार करके घायल कर दिया था। दीपक ने केवल खराब मीट का पीस बदलने को कह दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों में राजीनामा कराकर मामला शांत कर दिया। सात मार्च को दोनों समुदाय के युवकों ने जमकर मुस्लिम बस्ती और कोलीपाड़ा में तांडव किया। तोड़फोड़ होने से भगदड़ मच गई। इससे बाजार बंद हो गए।
आखिरकार पुलिस ने मामला संभाल लिया, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने २५ उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर १० उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल इन १० की तलाश की जा रही है। जल्द ही यह सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा एक टीम अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

फरह पुलिस की लापरवाही से शांति में खलल
लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक दीपक को घायल करने वाले मीट विक्रेता काले के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना फरह पुलिस की बड़ी लापरवाही का साफ उजागर करता। साथ ही इस मामले में राजीनामा भी करा देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अगर समय रहते कड़ी कार्रवाई हो जाती तो दूसरे दिन हंगामा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें