फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: मनीष राय बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मनीष राय को संगठन का अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मनीष राय को संगठन का अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मनीष राय को संगठन का अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा की गई।
विज्ञापन


संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मनीष राय को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने विश्वास जताया कि मनीष राय अपने नए दायित्व का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


मनीष राय की नियुक्ति पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यशैली से परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें