उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि युवक आधार कार्ड में संशोधन कराने बाजार गया था।
हादसा बिछवां थाना क्षेत्र में हुआ। किन्हावर गांव निवासी रवि कुमार (25) के आधार कार्ड में कुछ कमी थी। रविवार की शाम को वह कस्बा बाजार आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गया था। काम करवाने के बाद जब वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
हादसे में रवि उछलकर दूर दा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस रवि को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।