फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

Mon, 02 Oct 2023 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने पति से ऐसी बात कह दी जो उसके दिल को लग गई। जीवन से हताश होकर पति ने खौफनाक कदम उठाया। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में घर से निकले युवक ने ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बार घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामलाल निवासी अजय कुमार खेती बाड़ी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी डिंपल के साथ हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। शनिवार की देर शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अजय गुस्से में घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे तलाश किया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा : मिठाई के डिब्बे में घूस लेते पकड़ गया रिश्वतखोर बाबू, विजिलेंस ने घर से बरामद की इतनी नकदी, भेजा जेल
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे अजय का शव घर से कुछ दूर ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट के फंदा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: अस्पताल से घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ दिया दम

अक्सर होती थी कहासुनी

परिजन ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी। लेकिन, शनिवार की देर शाम पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो अजय को इतना गुस्सा आ गया। उसने अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह का कहना है कि परिजन ने पत्नी पर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें