फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बच्चों के पिता के इश्क में पागल युवती, कर रही ऐसी जिद: बात सुनकर घरवालों ने पकड़ लिया माथा

Sun, 14 Jul 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक युवती तीन बच्चों के पिता के इश्क में पागल है। वह अपनी जिद मनवाने के लिए भागकर कलेक्ट्रेट पहुंची। परेशान घरवालों ने माथा पकड़ लिया। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कस्बा कुरावली के एक मोहल्ला निवासी युवती तीन बच्चों के पिता से शादी की जिद पर अड़ी है। परिजन ने जब रिश्ते से मना किया तो रविवार को घर छोड़कर कलेक्ट्रेट आ पहुंची। परिजन भी वहां आ गए और करीब दो घंटे तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, युवती जिद पर अड़ी रही। इस बीच युवती की भाभी उसे अपने साथ घर ले गई।

विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती रविवार की सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंची। वहां एक दुकान पर बैठ गई। कुछ देर बाद वहां युवती की मां, भाभी और भाई भी आ गए। सभी लोग उसे घर ले जाने के लिए मिन्नते करने लगे। युवती ने जाने से साफ मना कर दिया। पूछने पर युवती की मां ने बताया कि बेटी तीन बच्चों के पिता से शादी करने की जिद पर अड़ी है। 

जब इस रिश्ते से मना किया तो वह नाराज होकर घर छोड़कर कलेक्ट्रेट आ गई। करीब दो घंटे तक परिजन ने काफी समझाया। वहां मौजूद लोगों ने भी युवती से घर जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार भाभी ने कहा कि वह उसे अपने साथ अपने घर ले जाएगी। शादी के बारे में वह लोग बात करेंगे। इसके बाद युवती भाभी के साथ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें