फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर से आ रही थी बदबू, पुलिस गई अंदर... तो चारपाई पर मिली वृद्ध की लाश; कई दिन पहले हो चुकी मौत

Sun, 14 Jul 2024 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक घर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस अंदर गई तो चारपाई पर वृद्ध की लाश मिली। कई दिन पहले मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरा खोल कर देखा तो वृद्ध का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नगला जुला स्थित एक मकान से दुर्गंध आ रही है। बताया कि उस घर में सिर्फ एक वृद्ध रहते हैं। स्थानीय लोगों के किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। घर के अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर वृद्ध दिनेश सिंह चौहान (55) का शव पड़ा हुआ था। वृद्ध की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी थी। 

इस कारण से शव से दुर्गंध आने लगी थी। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। लोगों ने बताया कि वृद्ध घर में अकेले ही रह रहे थे। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें