फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों के इस एलान से पुलिस के फूले हाथ-पांव

Thu, 20 Feb 2025 09:55 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया  कि युवक की हत्या की गई है। हादसे के मुकदमे की जगह हत्या का मामला दर्ज किया जाए। तभी शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला वाद के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पहले तो परिजन ने सड़क दुर्घटना में टक्कर से मौत होने का मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार रात सैफई मेडिकल कॉलेज से शव लेकर गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है। दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात तक परिजन गांव में शव रखे रहे।

बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला वाद ने बताया कि उनका भाई छुन्नू उर्फ प्रदीप कुमार अपने दोस्त राहुल पुत्र गनेश निवासी नगला वाद, कहर के साथ बाइक से बुधवार अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने जा रहा था। 
विज्ञापन


पैरार सहापुर रोड पर पीछे से आ रहे ये ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई छुन्नू और उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। परिजन ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार को छुन्नू ने दम तोड़ दिया। राहुल उपचाराधीन है। 

जिस ट्रक से टक्कर लगी, उसे गांव का पिंटू पुत्र कृपाल सिंह चला रहा था। उसके साथ ट्रक में उसका भाई अभिषेक, अशोक और चाचा मुकुट सिंह बेटे थे। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर टक्कर मारते हुए भाई की हत्या की है। 

पुलिस जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी। शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर  ललित भाटी ने बताया कि वादी बंटू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब वादी पक्ष दूसरे आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें