फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गूगल पर सर्च किया इंश्योरेंस कंपनी का नंबर...खाते से पार 3 लाख रुपये, ठगी का ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान

Thu, 20 Feb 2025 05:29 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

साइबर अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल को हैक कर लिया। खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी एक युवक साइबर ठगी के शिकार हो गया। ठग ने रिमोट एप डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल हैक कर लिया और खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी देशबंधु गुप्ता ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को उन्होंने गूगल पर एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का नंबर सर्च किया था। इसके कुछ देर बाद उनके पास फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने इंश्योरेंस से संबंधित बातें की। 

इसके बाद उन्हें एक रिमोट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। डाउनलोड करने के बाद साइबर ठग ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने तुरंत ही हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना में शिकायत देकर ठगी से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई। साइबर थाना पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें