फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: झगड़ा करके मायके चली गई पत्नी, युवक ने खत्म कर ली जीवनलीला; मची चीख पुकार

Wed, 02 Oct 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई। इधर युवक ने जीवनलीला खत्म कर ली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति से झगड़ा करने के बाद महिला अपने चार बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध साइकिल मिस्त्री पति ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के नारखी निवासी रवि मोहम्मद पिछले दो साल से बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहृमनान में पत्नी और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह मोहल्ले में ही एक साइकिल की दुकान पर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तीन दिन पहले उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। 

नाराज होकर पत्नी अपने चार बच्चों को साथ मायके जनपद फर्रुखाबाद चली गई थी। पत्नी और बच्चों के घर से चले जाने के बाद से ही रवि परेशान हो गया था। काम पर भी उसका ध्यान नहीं लग रहा था। बुधवार की दोपहर रवि ने घर के कमरे में एक कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद गली से गुजर रहे लोगों ने जंगला के अंदर झांक कर देखा तो होश उड़ गए। रवि मोहम्मद का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पत्नी को भी फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें