फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू हाउस ने येलो हाउस को 4-0 से हराया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसबीआरएल एकेडमी में शुक्रवार को इंटर हाउस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में ब्लू हाउस ने यलो हाउस को 4-0 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तानों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

विद्यालय में चल रहे इंटर हाउस फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ प्रबंधक डाक्टर सतीश चंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरूआत से ही ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में ही दो गोल करके येलो हाउस पर दबाव बना दिया। ब्लू हाउस के कप्तान रोहित दुबे ने येलो हाउस के गोल पोस्ट पर आक्रमण जारी रखे। दूसरे हाफ में ब्लू हाउस के सुशांत और नवनीत ने गोल दागकर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। वहीं येलो हाउस रक्षात्मक रुख अपनाती नजर आई। ब्लू हाउस ने मैच 4-0 से जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि फुटबाल विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। अन्य खेलों की अपेक्षा बच्चों के विकास में ज्यादा सहायता है। फुटबाल से खिलाड़ियों के अंदर स्फूर्ति, तत्परता, टीम भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जिससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक प्रबल प्रताप, सतीश यादव, सतीश शाक्य, कंचन मिश्रा, एके जैन, सुरेंद्र सिंह, निश्चल मोदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें