फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, सरसों के तेल और चावल के लिए सैंपल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य विभाग ने शनिवार को शहर में छापामार कार्रवाई की। सुबह से शुरू हुई छापे की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम ने तीन स्थानों से मिलावट की आशंका पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। उक्त नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

  खाद्य विभाग की टीम सबसे पहले आगरा रोड पर डाकखाने के सामने स्थित नारायण मिष्ठान भंडार की दुकान पर पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों ने खोया बर्फी, कोल्डड्रिंक, घेवर आदि के सैंपल लिए। लगभग आधा घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम के सदस्य देवी रोड पर नगर पालिका के सामने स्थित चावल के गोदाम जय लक्ष्मी ट्रेडर्स पर पहुंची। यहां से विभिन्न ब्रांडों के चावलों के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम नगरिया स्थित रामनरेश शाक्य के स्पेलर पर पहुंची। यहां से टीम के सदस्यों ने सरसों के तेल का नमूना लिया। टीम ने उक्त कार्रवाई एसडीएम सदर वीके अग्रवाल के निर्देशन में की। इस दौरान अभिहित अधिकारी राजेंद्र कुमार, सीएफआई चितरंजन सिंह, संजीव सिंह, खाद्य सहायक ध्रुव सिंह आदि मौजूद थे।

एक अधिकारी ने सैंपल लेने से रोका
मैनपुरी। नारायन मिष्ठान भंडार पर सैंपल लेने के दौरान कुछ लोग पूरे मामले को देख रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टीम में शामिल एक अधिकारी ने दुकान से कुछ मिठाइयों के सैंपल ही नहीं भरने दिए। उसने बताया कि टीम के कुछ सदस्य सोनपपड़ी का सैंपल भरना चाहते थे। इस पर उक्त अधिकारी ने उन्हें उक्त मिठाई का सैंपल भरने से मना कर दिया। वहीं एक दो अन्य मिठाई का भी सैंपल नहीं भरने दिया। उक्त दुकान से सिर्फ उन्हीं खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे गए जिनके निर्देश उक्त अधिकारी ने दिए। यही कारण है कि मिठाई की दुकान से कोल्डड्रिंक का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें