फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला पीपल में बृहस्पतिवार सुबह महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी रजनेश की पत्नी रिंकी देवी (28) बृहस्पतिवार सुबह कमरे में थीं। वह कुछ देर तक बाहर नहीं आईं तो परिजन ने कमरे में अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। रिंकी का शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें