फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बसों की कमी से अभ्यर्थी नहीं होंगे परेशान, हर मार्ग पर चलेगी बस

Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा जनपद के 11 केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को होगी। विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी जिले के केंद्रों में पहुंचेंगे। परिवहन निगम की ओर से परीक्षा के लिए विशेष बसों का संचालन कराए जाने की तैयारियां की गई हैं। मैनपुरी डिपो की ओर से हर मार्ग पर बसों का संचालन कराया जाएगा। 20 बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

दो पालियों में दो दिन होने वाली परीक्षा में कुल 11520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए परिवहन निगम की ओर से प्रत्येक मार्ग पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। मैनपुरी डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो के बेड़े की 71 बसों में से 51 बसें अलग-अलग मार्गों पर संचालित होंगी। इसके अलावा 20 बसों को रिजर्व रखा जाएगा ताकि किसी भी मार्ग पर अभ्यर्थी अधिक और सवारियां कम होने पर उन्हें चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें