फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: 'कमरे में घुसकर जेठ करता है गंदी हरकतें, जेठानी भी देती साथ' पुलिस को आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता

Mon, 07 Aug 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में महिला थाने पहुंची। पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 'जेठ कमरे में घुसकर गंदी हरकतें करता है। जेठानी भी उसका साथ देती है। पुलिस को आपबीती बताते-बताते पीड़िता रो पड़ी।
विज्ञापन
woman crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को महिला ने थाने पहुंचकर जेठ पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि नशे की हालत में वह कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करता है। इसमें उसकी पत्नी भी उसका साथ देती है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला कुरावली थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में उसने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि पति के बड़े भाई (जेठ) सारी संपत्ति का चोरी छिपे बैनामा कराना चाहते हैं। जब से वह शादी करके ससुराल आई है, तभी से जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। जब इस बारे में पति ने जेठानी से शिकायत की तो उसने पति को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह सभी लोग पति के हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। पांच अगस्त की रात नशे की हालत में जेठ कमरे में घुस आया। वह छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि संपत्ति की लालच में जेठ, जेठानी और जेठ के साले के साथ मिलकर उन्हें व बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने आरोपी जेठ, जेठानी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें