फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से दाऊजीपुरम निवासी युवक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से दाऊजीपुरम निवासी युवक की मौत
विज्ञापन

रविवार रात शौच के लिए गया था, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ज्योंती तिराहा के पास दाऊजीपुरम निवासी एक युवक को रविवार की रात घर के पीछे खुली पड़ी केबल से करंट लग गया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ज्योंती तिराहा के पास दाऊजीपुरम कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह (25) रविवार की रात मकान के पीछे शौच के लिए गया था। वहां एक खुली पड़ी केबल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घरवालों को जब जानकारी हुई तो रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। लक्ष्मण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की करंट लगने से मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के कर्मियों पर लगाए आरोप
करंट लगने से लक्ष्मण की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन विद्युत विभाग के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। उनका आरोप है कि नई बस्ती बसी हुई है। घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। रविवार की रात विभागीय टीम वहां पहुंची और बिजली चोरी के नाम पर 25 हजार रुपये भी ले लिए और कटिया भी निकाल कर पीछे फेंक गए। उक्त कटिया केबल के कारण ही लक्ष्मण की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें