फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 31 Oct 2020 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • मैनपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। ये हादसे कुरावली और औंछा थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी 19 वर्षीय वीकेश यादव पुत्र रनवीर सिंह शुक्रवार की दोपहर सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। शाम करीब तीन बजे जब वह साइकिल से घर वापस आ रहा था। तभी गांव लखौरा के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में वीकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब दो बजे मेडिकल कालेज सैफई ले जाते समय वीकेश ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


दूसरा हादसा थाना औंछा क्षेत्र में हुआ। नगला सावज निवासी 29 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ हरिशचंद्र कश्यप शुक्रवार की शाम बाजार सब्जी लेने गया था। शाम करीब सात बजे वह औंछा अड्डा के पास से सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। तभी शराब ठेका के पास कस्बा निवासी रमेश हलवाई के पुत्र ने बाइक से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में सुरेंद्र की मौत के बाद पत्नी जूली और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें