बरनाहल। नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर सलूकनगर निवासी एक युवक ने करहल की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। चार साल बीतने के बाद जब युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सलूकनगर निवासी अभिनव यादव उर्फ बिक्की यादव पुत्र फौरन सिंह करहल क्षेत्र की एक युवती को करीब चार साल से जानता है। आरोप है कि युवती से शादी करने व नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार साल तक आज कल करते हुए उसे गुमराह करता रहा। युवती ने अब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया।
युवती के परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों से बात की तो वह लोग धमकी देने लगे। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभिनय यादव उर्फ बिक्की ंयादव, बहन शीतू, भाई कुमदेश उर्फ गोलू, अजय यादव उर्फ गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करेगी।