फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बच्चे मास्क लगाकर खेल रहे थे होली, कुत्तों ने कर दिया हमला... दो घायल

Tue, 26 Mar 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बच्चे मास्क लगाकर होली खेल रहे थे। इसी समय उन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
आवारा कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में होली की मस्ती के बीच चेहरे पर डरावना मास्क लगाए दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं दन्नाहार और शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुईं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पनिहार निवासी प्रदीप कुमार का 10 वर्षीय पुत्र शिवम मंगलवार की सुबह चेहरे पर मास्क लगाकर घर के बाहर रंग खेल रहा था। तभी गली में घूम रहे कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर बालक गिर गया। 

बच्चे पर कुत्तों को हमला करते देख परिजन व आसपास के लोग आ गए। कुत्तों को खदेड़ कर भगाया। गंभीर हालत में शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी नीरज का दो वर्षीय पुत्र दोहरी मंगलवार की दोपहर घर के बाहर मास्क लगाकर खेल रहा था। 
विज्ञापन


पास ही परिजन व आसपास के लोग मौजूद थे। तभी एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसके हाथ और पैर में काट लिया। परिजन ने डंडा आदि से कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। घायल बालक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें