फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सवारियों का इंतजार करते रहे चालक

Tue, 26 Mar 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-तीन
विज्ञापन

सवारियों का इंतजार करते रहे चालक

होली के बाद मंगलवार को कम निकले यात्री



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। होली के त्योहार के बाद काम पर जाने के लिए लोग मंगलवार को कम संख्या में ही घरों से निकले। इसके चलते बस स्टैंड पर कम चहल पहल रही। चालक और परिचालक सवारियों का इंतजार करते रहे। बस में 15-20 सवारी होते ही चालक बस को मार्ग पर ले गए।

दूसरे प्रदेशों और जिलों में नौकरी करने वाले लोग होली का त्योहार मनाने के लिए परिवार के साथ घर आए थे। त्योहार मनाने के बाद मंगलवार को लोग काम पर जाने के लिए बहुत कम निकले। बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम होने से चहल पहल नहीं रही। बस स्टैंड के पास की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं। चालक और परिचालक को यात्रियों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बस में 15-20 यात्री होते ही चालक और परिचालक बस को ले गए। बुधवार को यात्रियों के अधिक संख्या में निकलने की संभावना है। होली पर रोडवेज ने 35 बसों का संचालन दिल्ली के लिए, आगरा के लिए पांच, इटावा के लिए तीन, फर्रुखाबाद के लिए एक, कानपुर के लिए दो, लखनऊ के लिए एक बस का संचालन किया है।
विज्ञापन




होली के बाद मंगलवार को काम पर जाने के लिए लोग कम संख्या में निकले हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस में 15-20 यात्री होते ही बसों को रवाना किया गया है। बुधवार को यात्रियों की अधिक संख्या की संभावना के चलते सभी बसों को समय से रवाना किया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें