फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगलती गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बेहोश हुई महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी के तेवर अब और तीखे हो चले हैं। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 47.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह गर्मी का कहर और टूटेगा। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूर्य की किरणों ने ऐसी आग बरसाई कि लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर में गर्म लू के साथ उड़ने वाली धूल ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुए लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शरीर को जला देने वाली चली गर्म लू से दोपहर में प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 

उधर, लगातार तापमान बढ़ने सेे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसान कुंवर सिंह ने कहा कि अच्छी बारिश के बिना खेतों की पलेवट नहीं हो पा रही है। बारिश हो तो खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए खेतों की जुताई हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें