फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल बंदियों ने काटा हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार के बंदियों ने मंगलवार को बैरक में गर्मी की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। पेशी पर जाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। काफी देर समझाने के बाद कैदियों को आश्वासन दिया की बैरक में गर्मी से बचाव के लिए पंखा लगवाया जाएगा। इसके बाद कैदी पेशी पर जाने को तैयार हुए। दीवानी में करीब एक घंटा तक बवाल चला। 
विज्ञापन


दीवानी में पेशी पर आए बंदियों ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हेें पेशी पर ले जाने के लिए हथकड़ी लगानी चाही तो बंदियों ने इंकार कर दिया। बंदियों के इस विरोध की वजह बैरक में गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम न होना बताया गया है। काफी देर तक जब बंदी पेशी पर जाने को तैयार नहीं हुए तो आला अधिकारियों को खबर दी गई। सूचना पर सबसे पहले शहर कोतवाल पहुंचे। इसके बाद एसडीएम गजेंद्र सिंह, एडीशनल एसपी दिगंबर कुशवाह और सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह भी दीवानी पहुंचे। काफी देर तक बंदियों से बातचीत करने के बाद अधिकारियों ने उन्हें बैरक में गर्मी से राहत के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बंदी पेशी पर जाने को राजी हुए। 

पहले भी बंदी करते रहे हैं हंगामा
पहले भी पेशी के दौरान बंदियों के हंगामा काटे जाने की घटनाएं होती रही हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान बैरक परिसर में नशीले इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए थे। अन्य सामान भी जब्त किया गया था। कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर सामग्री पहुंचाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। दो वर्ष पूर्व भी कैदियों ने पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन



महिला कैदियों के लिए नहीं बैरक की व्यवस्था
मंगलवार को दीवानी में पेशी पर आए पुरुष बंदी जिस समय बैरक में गर्मी को लेकर हंगामा काट रहे थे। उसी समय जेल से पेशी पर आईं महिला कैदी गाड़ी में बैठी गर्मी से बेहाल हो रही थी। बंदियों ने बताया कि उनके लिए बैरक की व्यवस्था नहीं है। पेशी के दौरान घंटो तक उन्हें गाड़ी में गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए कम से एक बैरक की व्यवस्था होनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें