फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किशोर ने फंदे से लटककर जीवनलीला की समाप्त, इकलौती संतान था; मची चीख पुकार

Sat, 23 Sep 2023 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में किशोर ने फंदे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। घरवालों ने देखा को चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
औंछा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात एक किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह इकलौती संतान था। शनिवार सुबह घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। हाल ही में लौटा था। 

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती खुड़िया गांव की है। गांव निवासी राजू बाथम का पुत्र शेखर (17) गुजरात में रहकर एक खोया फैक्टरी में काम कर रहा था। दो दिन पहले ही वह गुजरात से वापस घर लौट कर आया था। शुक्रवार की रात जब सब परिजन सो रहे थे। तब शेखर ने अपने कमरे लगे पंखा के कुंडा में रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी। 

यह भी पढ़ेंः- दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें...फिर उठाया हैरान करने वाला कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब शेखर कमरे से नहीं निकला तो परिजन ने वहां जाकर देखा। दरवाजा खोला तो परिजन की चीख निकल गई। किशोर का शव फंदे पर लटका हुआ था। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए परिजन ने शेखर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शेखर माता-पिता का इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें